फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों अनिल कपूर को देखते ही मांफी मांगने लगीं दीपिका पादुकोण, देखें VIDEO

Sun, 27 May 2018 10:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
8 मई को हुई अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर और आनन्द आहूजा की शादी बहुत चर्चा में रही। शादी में बॉलीवुड की लगभग सभी बड़े सेलेब्रिटीज ने शिरकत की। किसी ने अपने ड्रेसिंग सेंस से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा तो किसी ने एक साथ पार्टी में एंट्री कर अफेयर की खबरों को हवा दी।
विज्ञापन


कपूर खानदान ने बॉलीवुड के लगभग हर एक परिवार को सोनम की शादी का निमंत्रण भेजा था लेकिन कुछ लोग बिजी शेड्यूल के चलते कपूर खानदान की खुशियों में शामिल नहीं हो पाए। कपूर खानदान के इन मेहमानों में से एक दीपिका पादुकोण भी थीं।

अनिल कपूर ने सोनम की शादी में दीपिका को भी इन्वाइट किया था लेकिन वो शादी में नहीं आ पाईं। दीपिका इस दौरान कांस में शामिल होने के लिए देश से बाहर गई हुई थीं। हाल ही में जब दीपिका और सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर आमने सामने हुए तो अनिल कपूर ने दीपिका को देखते ही कह डाला, मैंने तुम्हें बहुत मिस किया।
विज्ञापन


इसके जवाब में दीपिका ने कहा, ‘हां, मुझे पता है, मुझे माफ कर दीजिए, मैं कांस में थी।’ हालांकि इस पार्टी में दीपिका के ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह खूब नाचते गाते नजर आए थे। अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण के इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं।
विज्ञापन

 





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें