फिल्म की बात करें तो इसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी, एक्ट्रेस अनन्य पांडे और धैर्य करवा नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले महीने 11 तारीख को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। फिल्म गहराईयां का डिजिटल प्रीमियर प्राइम वीडियो पर दुनिया के 240 देशों में किया जाएगा।
निर्देशक शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म आज के जमाने के रिश्तो की उलझन और इसकी अंदरूनी परतों, युवाओं के जीवन के खास पहलुओं और उन्मुक्त होकर अपनी मर्जी से जिंदगी बिताने की इच्छा को बखूबी प्रदर्शित करती है।