फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डेढ़ इश्किया' से सोनिया गांधी का कनेक्शन

Sat, 11 Jan 2014 12:09 PM IST
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को आई फिल्म डेढ़ इश्किया का संबंध कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से है। मामला विवादति भी हो सकता है।
विज्ञापन


विशाल भारद्वाज के बैनर की फिल्म डेढ़ इश्किया का संबंध सोनिया गांधी से है। ऐसा इस फिल्म के एक पात्र से स्थापित होता है।

फिल्म में एक शायर का पात्र है। जिसे अभिनेता मनोज पहवा निभा रहे हैं। इस शायर को इटली का दिखाया जाता है। शायर अपने शहर को जिस तरह से सरनेम की तरह प्रयोग करते हैं उसी तरह यह शायर भी करता है।

इस शायर का सरनेम इटालवी है। फिल्म में कई बार वह अपने इटली के होने की बात करता है।

इंटरवल के बाद के एक सीन में वह साफ-साफ कहता है कि उसे परेशान न किया जाए। उसकी अम्मी इटली में सोनिया गांधी के साथ पढ़ी हैं।

बाद में उस पात्र को वाकई ताकतवर व्यक्ति के रूप में दिखाया जाता है। फिल्म में एक जगह पर एडीए का प्रयोग भी किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें