फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेट हुई माधुरी की अपकमिंग फिल्म

Sun, 04 Aug 2013 07:23 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ इश्किया में माधुरी के लटके-झटके देखने के लिए इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है। फिल्म की रिलीज को 4 महीने आगे खिसका दिया गया है।
विज्ञापन


माधुरी को इस बात से एतराज जरूर था लेकिन विशाल भारद्वाज ने काफी सोच-समझ कर यह निर्णय लिया है।

लगता है इन दिनों सुपरस्टार्स की फिल्मों के अटकने का दौर चल रहा है। पहले सलमान खान की फिल्में लगातार अटक रही हैं और लेट होती जा रही हैं और अब खबर है कि अब माधुरी दीक्षित की फिल्म भी डिले होने जा रही है।
विज्ञापन


माधुरी की फिल्म 'डेढ़ इश्किया' की रिलीज तारीख लगभग 4 महीने बढ़ा दी गयी है। चूंकि फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभिषेक फिर से काम कर रहे हैं।

साथ ही साथ विशाल भारद्वाज नहीं चाहते थे कि उनकी फिल्म इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म 'हाइवे' की रिलीज के साथ टकराये।

सो, उन्होंने फिल्म की तारीख आगे बढ़ा दी और उन्हें इस बात से कोई परेशानी नहीं है। हालांकि माधुरी को यह बात पंसद नहीं आई लेकिन विशाल ने उनको समझा दिया है।
विज्ञापन


अब इस बात की संभावना बहुत कम हो गई हैं कि यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें