इस बात पर तो मुहर लग ही चुकी है कि सारा अली खान सुशांत सिंह राजपूत के साथ अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म के लिए सारा ने तैयारी शुरू कर दी है। कुछ ही दिनों पहले सारा अभिषेक कपूर के साथ केदारनाथ भी गई थी।
अब बताया जा रहा है कि फिल्म अगले साल रिलीज होगी। काफी समय से सारा अली खान के फैंस में उन्हे पर्दे पर देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं ऐसे मे ये जानकर उन्हे खुशी होगी की सारा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है।
Balaji and KriArj join hands for Abhishek Kapoor's next #Kedarnath... Stars Sushant Singh Rajput and Sara Ali Khan... June 2018 release.— taran adarsh (@taran_adarsh) July 9, 2017
हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी तक तय नहीं की गई है। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान कापी समय से अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर स्पॉटलाइट में बनी हुई हैं इसके साथ ही वो अक्सर स्टार पार्टीज में नजर आती हैं। बॉलीवुड डेब्यू के लिए सारा जिम में काफी पसीना बहा रही हैं।