फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’
- फोटो : वीडियो ग्रैब
‘दे दे प्यार दे 2’ ने 5वें दिन की कितनी कमाई
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को 5 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि चौथे दिन यानी सोमवार को इसने 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। मंडे टेस्ट में कमजोर पड़ने के बाद मंगलवार को अजय देवगन की फिल्म की कमाई में उछाल आया है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 44 करोड़ रुपये हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 100 करोड़ में बनीं ‘दे दे प्यार दे 2’ अब तक अपना आधा बजट नहीं वसूल कर सकी है।
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रहा ‘कांथा’ का जादू
दुलकर सलमान साउथ सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं, उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती हैं। लेकिन फिल्म ‘कांथा’ इस मामले में कमजोर साबित हुई। फिल्म ने पांचवें दिन 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि सोमवार को इसकी कमाई 1.8 करोड़ रुपये थे। कुल कलेक्शन भी अब तक 17.40 करोड़ रुपये है।
‘हक’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ का क्या रहा कलेक्शन
यामी गाैतम की फिल्म ‘हक’ के लिए मंगलवार का दिन बेहतर साबित हुआ, फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई। फिल्म ने जहां सोमवार को जहां 35 लाख रुपये कमाए थे। मंगलवार को यानी रिलीज के 12वें दिन 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई भी 17.75 करोड़ रुपये हो चुकी है।
इन दिनों थिएटर में रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ भी मौजूद है। इसका कलेक्शन सोमवार को कम रहा। फिल्म ने सिर्फ 50 लाख रुपये की कमाए। मंलगवार को इसका कलेक्शन दिखना बंद हो गया है। ऐसा लगता है कि फिल्म का खेल बॉक्स ऑफिस पर अब खत्म हो चुका है।