फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 साल की सबसे सफल फिल्म बनीं 'डीडीएलजे'

Thu, 09 May 2013 01:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन दुनिया के हिंदी सिनेमा प्रेमियों ने शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) को भारतीय सिनेमा के 100 सालों के इतिहास की सबसे पसंदीदा  फिल्म' चुना है। यह सर्वे इंग्लैंड की एक कपंनी ने कराया है।
विज्ञापन


इंग्लैंड की सबसे बड़ी पे-पर-व्यू (पीपीवी) सेवा प्रदाता सोनाना द्वारा भारतीय फिल्मों के लिए आयोजित ऑनलाइन मतदान में शाहरुख खान और काजोल की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म को सबसे ज्यादा लोगों ने अच्छी फिल्म बताया है।

यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी वर्ष 1995 की इस सफल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को 47 प्रतिशत मत मिले। इस ऑनलाइन वोटिंग में डीडीएलजे ने वर्ष राज कपूर की 'आवारा', महबूब खान की 'मदर इंडिया', और रमेश सिप्पी की 'शोले' जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा है।
विज्ञापन


भारतीय फिल्मोद्योग के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सिनेप्रेमियों से फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर ई-मेल और मूवी पोर्टलों के जरिये मत मांगे गए थे।

वोटिंग खत्म होने के बाद भारत के अलावा इंग्लैंड और स्विट्जरलैंड की खूबसूरत लोकेशनों पर फिल्माई गई 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को सदाबहार सफलतम फिल्म घोषित किया गया।

सोनाना की सीएमओ शाजिया निजाम ने कहा कि 'डीडीएलजे' की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें इस फिल्म के 'सबसे पसंदीदा फिल्म' चुने जाने पर कोई हैरानी नहीं हुई।

दरअसल, यह फिल्म मुंबई के मराठा मंदिर थियेटर में 900 सप्ताहों तक चलती रही थी, और इस तरह यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक समय तक किसी थियेटर में दिखाए जाने का इतिहास रच चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें