फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेट पर लेट आने पर फिल्ममेकर डेविड धवन ने किया गोविंदा का सपोर्ट, बोले- ‘आज कौन सा एक्टर लेट नहीं आता’

Sun, 15 Mar 2026 10:10 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

David Dhawan on Govinda: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4’ में मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने एक्टर गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
डेविड धवन और गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4’ के फाइनल एपिसोड में मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन और उनके बेटे व अभिनेता वरुण धवन मेहमान बनकर पहुंचे। इस दौरान शो में कई मजेदार बातें और पुराने किस्से सुनने को मिले। साथ ही डेविड धवन ने गोवंदा को लेकर भी बातचीत की।

विज्ञापन


कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?
शो के दौरान डेविड धवन ने अपने फिल्मी करियर और कई बड़े सितारों के साथ काम करने के अनुभव शेयर किए। इसी बीच उन्होंने अभिनेता गोविंदा को लेकर भी खुलकर बात की।

गोविंदा के बारे में अक्सर कहा जाता रहा है कि वह शूटिंग पर देर से पहुंचते थे। इस पर डेविड धवन ने उनका बचाव करते हुए कहा, ‘लोग बोलते हैं ना लेट आता है सेट्स पर, आज कौन सा एक्टर लेट नहीं आता है? वो आता है अपना काम खत्म करके जाता है।’

विज्ञापन

डेविड धवन और गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा को बताया ‘अनबिलीवेबल एक्टर’
डेविड धवन ने शेयक किया कि उन्होंने गोविंदा के साथ 17 फिल्में की हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने गोविंदा के साथ 17 फिल्में की हैं और मुझे लगता है कि मैंने जितने भी एक्टर्स के साथ काम किया है, उनमें गोविंदा सबसे बेस्ट एक्टर्स में से एक हैं।’ यह भी कहा कि गोविंदा बहुत टैलेंटेड कलाकार हैं। उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें ‘अनबिलीवेबल एक्टर’ बताया। 

बता दें कि डेविड धवन और गोविंदा ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है। उनकी जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल डायरेक्टर-एक्टर जोड़ियों में से एक मानी जाती है। 


विज्ञापन

फाइनल एपिसोड में पहुंचे थे डेविड और वरुण धवन
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सीजन 4 में कई बड़े कलाकार शामिल हुए। इस सीजन में माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, एपी ढिल्लों, अनुभव सिंह बस्सी, विजय सेतुपति, अदिति राव हैदरी, रानी मुखर्जी, कार्तिक आर्यन और ऑरी जैसे कई सितारे शो में मेहमान बनकर आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें