फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'है जवानी तो इश्क होना है' के टीजर पर ट्रोलिंग! एआई के इस्तमाल पर डेविड धवन ने दी सफाई; कहा- ‘फिल्म में एआई…’

Tue, 21 Apr 2026 10:00 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन की आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें एआई का इस्तेमाल देखने को मिला। अब डायरेक्टर डेविड धवन ने इसपर बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की नई रिलीज डेट का एलान किया गया था। पहले जून में रिलीज होने वाली यह फिल्म अब मई में दस्तक देगी। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। दिलचस्प बात यह रही कि इसमें एआई का इस्तेमाल किया गया था, जिसके बाद कई लोगों ने टीजर को ट्रोल किया। अब इस मामले पर खुद डायरेक्टर डेविड धवन ने सफाई दी है। 

विज्ञापन

है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : वीडियो ग्रैब

वरुण धवन ने किया खुलासा
टीजर में एआई से बनाए गए छोटे बच्चों के इस्तेमाल से कई लोग निराश हो गए और सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस भी शुरू हो गई थी। इस विवाद के बीच फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन ने भी इस पर अपनी बात रखी है। हाल ही में उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में साफ किया कि उनकी फिल्म में एआई का इस्तेमाल नहीं किया गया है, बल्कि सिर्फ टीजर में इसका यूज हुआ है।

है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : वीडियो ग्रैब

फिल्म में एआई का इस्तेमाल नहीं किया है
डेविड धवन ने कहा, ‘फिल्म में बिल्कुल भी एआई का इस्तेमाल नहीं किया गया है… इसे सिर्फ टीजर में इस्तेमाल किया गया है। हमने कुछ अलग करने का सोचा और ऐसा बनाया। यह सिर्फ एक टीजर है। जब गाने रिलीज होंगे, तब आपको समझ आ जाएगा कि फिल्म का एआई से कोई लेना-देना नहीं है।’

विज्ञापन

है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : वीडियो ग्रैब
कब रिलीज होगी मूवी?
यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन वरुण धवन के पिता व दिग्गज निर्देशक डेविड धवन ने किया है। 'मैं तेरा हीरो' और 'जुड़वा 2' के बाद वरुण और डेविड की पिता-पुत्र की जोड़ी की ये तीसरी फिल्म है। मूवी में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेग्डे लीड रोल में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें