तलाक की खबर में कितनी सच्चाई है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनीता ने दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी, जिसमें व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग का जिक्र था। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इसे पुरानी खबर बताया। उन्होंने कहा, 'यह छह-सात महीने पुरानी बात है। अब सब ठीक हो रहा है और जल्द ही सबको इसकी जानकारी मिल जाएगी।' उन्होंने यह भी बताया कि परिवार गणेश चतुर्थी की तैयारियों में व्यस्त है। वहीं गोविंदा के वकील ललित बिंदल ने भी इन खबरों को पुरानी बताकर खारिज किया। गोविंदा और सुनीता ने इस मामले पर अभी तक कोई सीधा बयान नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें: War 2 vs Coolie: 'वॉर 2' पर भारी 'कुली' की 11वें दिन की कमाई, जानें ऋतिक रोशन और रजनीकांत की फिल्म का कलेक्शन