फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इक्कीस' में नजर आईं दिवंगत फाेटोग्राफर रघु राय की बेटी अवनी, धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म में निभाया था यह रोल

Sun, 26 Apr 2026 03:23 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Avani Rai: आज जाने-माने फोटोग्राफर रघु राय का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। रघु राय ने अपने करियर में कई यादगार तस्वीरें कैद की। उनकी बेटी भी उनकी ही तरह फोटोग्राफर हैं। साथ ही वे फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
अवनी राय - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के महान फोटोग्राफर रघु राय का रविवार सुबह एक निजी अस्पताल निधन हो गया। 83 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से कैंसर की वजह से बीमार चल रहे थे।

विज्ञापन


उनकी फोटोग्राफी की विरासत को उनकी बेटी अवनी राय ने आगे बढ़ाया है। वे भी प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं। साथ ही फिल्म लाइन में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। जानिए किस फिल्म में अवनी ने कौनसा किरदार निभाया है। 

अवनी राय - फोटो : इंस्टाग्राम
अवनी ने निभाया था ये रोल
अवनी राय प्रोफेशनल फोटोग्राफर और फिल्ममेकर हैं। वे भी अपने पिता की तरह शानदार तस्वीरें खींचतींं हैं। इसके अलावा वे एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। बता दें, कि अवनी ने फिल्म ‘इक्कीस’ में काम किया है। ये फिल्म 1 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जयदीप अहलावत, अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र लीड रोल में थे।

अवनी ने फिल्म ‘इक्कीस’ में जयदीप अहलावत के किरदार ब्रिगेडियर जान मोहम्मद निसार की बेटी सबा का रोल किया था। फिल्म इक्कीस के अलावा वे 'टू सिस्टर्स एंड ए हस्बैंड' नाम की शॉर्ट फिल्म में भी लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

अवनी राय - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्ममेकर भी हैं अवनी
अवनी राय मल्टी-टैलेंटेड हैं। वे फोटोग्राफी, एक्टिंग के अलावा फिल्ममेकर भी हैं। उन्होंने अपने पिता रघु राय पर भी एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। इसका नाम ‘रघु राय: एन अनफ्रेम्ड पोट्रेट’ है। यह 55 मिनट की डॉक्यूमेंट्री है, जिसे अवनी राय ने डायरेक्ट किया है।

इस फिल्म में रघु राय को काम करते हुए दिखाया गया है और उनके काम करने का तरीका, सोच और जिंदगी को बहुत करीब से समझने का मौका मिलता है। यह एक पर्सनल और बिहाइंड-द-सीन्स झलक देती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें