फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म के सेट पर शाहिद को मिला सरप्राइज, इस फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं लोग

Tue, 10 Jul 2018 10:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सेट पर बेटी ने शाहिद को दिया सरप्राइज
विज्ञापन
शाहिद कपूर की लाडली मीशा की तस्वीर को इंटरनेट पर खूब लाइक मिल रहे हैं। तस्वीर में मीशा के साथ शाहिद भी मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। बाप-बेटी की यह मोहक तस्वीर शाहिद की एक फिल्म के सेट पर खींची गई है। दरअसल शाहिद इन दिनों अपनी फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म बिजली चोरी की समस्या पर ध्यान खींचने वाली है। 
विज्ञापन


शूटिंग में अचानक मीशा पहुंच गईं अपनी मम्मी मीरा के साथ और पापा को दे दिया एक बढ़िया सरप्राइज। फिल्म के सेट पर मीशा और शाहिद की ट्यूनिंग देखते ही बन रही थी। मीशा शाहिद की गोद में बैठी है और खिलखिला रही है।  वहीं, शाहिद भी बेटी को सेट पर देख बहुत खुश हुए और उनकी यह फोटो इसका सबूत है।



वैसे बता दें कि मीरा और शाहिद के परिवार में एक और सदस्य की एंट्री होने वाली है। इसके बाद मीशा बड़ी बहन बन जाएंगी और यह कपल अपने दूसरे बच्चे के आने की तैयारियों में लगा हुआ है। मीरा और शाहिद की शादी साल 2015 में हुई थी और शादी के एक साल बाद मीशा का जन्म हुआ। 
विज्ञापन


शाहिद फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू में यामी गौतम और श्रद्धा कपूर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा वह दक्षिण भारतीय फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक में भी कर रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई थी कि वो अपने दूसरे बच्चे के आने से पहले ही इस फिल्म की शूटिंग भी निपटा लेना चाहते हैं ताकि फिर वो नन्हें मेहमान के आने पर आराम से छुट्टियों पर जा सकें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें