दानिश ने की रणवीर और अक्षय खन्ना की तारीफ
दानिश ने फिल्म के अपने साथी कलाकारों की भी जमकर तारीफ की। रणवीर सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि वो एक कमाल के कलाकार हैं। वो बाकी कलाकारों को निखरने का मौका देते हैं। वो सबसे सिक्योर और निस्वार्थी कलाकारों में से एक हैं। वो सिर्फ इस पर ध्यान देते हैं कि कैसे इस सीन को और बेहतर बनाना है। वह पूरी तैयारी के साथ पूरी तरह से अपने किरदार में ढलकर सेट पर आते हैं। उन्हें काम करते हुए देखकर ही प्रेरणा मिलती है। अक्षय खन्ना की तारीफ करते हुए दानिश ने कहा कि वो बहुत कम बोलने वाले इंसान हैं। वो चुपचाप बैठते हैं, हर चीज को ध्यान से देखते हैं और कैमरा चालू होते ही उनका व्यक्तित्व बदल जाता है। इस तरह की खामोश तैयारी बेहद प्रभावशाली होती है। उन्हें देखकर समझ आया कि एक्टिंग के लिए सुनना और आत्मसात करना कितना जरूरी है।
41 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है ‘धुरंधर’
‘धुरंधर’ की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 41 दिन पूरे कर चुकी है। सैकनिल्क के मुताबिक, 41 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 812.83 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। जबकि मेकर्स का दावा है कि फिल्म की कमाई इससे ज्यादा है। फिल्म भारत के साथ-साथ ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।