आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को लोगों ने देश ही नहीं विदेशों में भी काफी पसंद किया है। भारत और चाइना के बाद अब यह फिल्म हांगकांग में रिलीज हुई है। हांगकांग में रिलीज इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।
पढ़ें- 'बादशाहो' ने बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन भी बनाए रखी रफ्तार, जानें कलेक्शन
बता दें कि भारत में ही नहीं विदेशों में भी आमिर के फैंस उनकी फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श की माने तो हांगकांग में इस फिल्म ने दो हफ्ते में 12.15 करोड़ की कमाई कर ली है।
#Dangal refuses to slow down in Hong Kong...
[Week 2]
Mon HK$ 509,810
Tue HK$ 600,237
Total: HK$ 14,799,525 [₹ 12.15 cr]@Rentrak
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 6, 2017
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि भारत और चाइना के अब तक के कलेक्शन को मिलाया जाए तो इस फिल्म अब तक कुल 1888.65 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।
बता दें कि इस फिल्म में आमिर ने पहलवान महावीर सिंह फोगाट का रोल अदा किया था। इस फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने उनकी बेटी का रोल निभाया था।