फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के बाद आमिर खान बनेंगे 'अंतरिक्ष यात्री'

Sun, 11 Jun 2017 09:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान जल्द ही एक बायोपिक में काम करते नजर आने वाली हैं। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि आमिर खान भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा पर बनने वाली बायोपिक फिल्म में राकेश शर्मा की भूमिका में दिखाई देंगे। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि आमिर खान रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगे। 
विज्ञापन


अगर आमिर खान इस बॉयोपिक में काम करेंगे तो ये उनकी दूसरी बॉयोपिक होगी, इससे पहले वो सुपरहिट फिल्म 'दंगल' में गीता फोगट के पिता की भूमिका निभा चुके हैं। राकेश शर्मा की इस बायोपिक को महेश मठहाई डायरेक्ट करेंगे। फिलहाल आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' की में बिजी है। वो अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। 

इससे पहले आमिर खान आखिरी बार 'दंगल' में दिखाई दिए थे। अभी तक ये फिल्म लोगो में लोकप्रिय बनी हुई है। हाल ही में चीन में रिलीज होने के बाद फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अब देखना ये होगा की आमिर खान की आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' कितना धमाल मचा पाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें