फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न 'आरआरआर', न 'बाहुबली' और न ही 'धुरंधर', ये है भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Sun, 28 Dec 2025 06:25 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Highest Grossing Indian Movie Ever: पिछले कुछ वर्षों में भारत में साउथ की कई बड़ी फिल्मों ने वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में नए-नए रिकॉर्ड्स बनाए हैं। हालांकि अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कोई साउथ की फिल्म नहीं, बल्कि बॉलीवुड फिल्म है।
विज्ञापन
भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सिनेमा में जब भी सबसे बड़ी फिल्मों की बात होती है, तो आमतौर पर 'आरआरआर', बाहुबली या हाल के पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर्स के नाम सामने आते हैं। लेकिन आंकड़े एक अलग ही कहानी बयां करते हैं। भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म किसी साउथ सुपरस्टार या हालिया मेगा प्रोजेक्ट की नहीं, बल्कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ है, जिसने करीब 2070 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई कर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
साल 2016 में रिलीज हुई दंगल सिर्फ एक स्पोर्ट्स ड्रामा नहीं थी, बल्कि यह एक सामाजिक संदेश के साथ दर्शकों के दिलों तक पहुंची। एक पिता और उसकी बेटियों की संघर्ष भरी कहानी ने भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भावनात्मक जुड़ाव पैदा किया। यही वजह रही कि वर्षों बाद भी दंगल का नाम सबसे ऊपर बना हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें: 'द राजा साब' के इवेंट में प्रभास ने की संजय दत्त की तारीफ, बोले- उन्हें स्क्रीन पर देखकर खुद को भूल गए
विज्ञापन


चीन ने बदली गेम की दिशा
दंगल की ऐतिहासिक सफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण रहा इसका अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन, खासकर चीन में मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स। जहां भारत में फिल्म ने शानदार कारोबार किया, वहीं चीन में इसने उम्मीदों से कहीं ज्यादा कमाई कर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहां यह फिल्म एक अलग नाम से रिलीज हुई और देखते ही देखते विदेशी फिल्मों की रेस में सबसे आगे निकल गई। यही अप्रत्याशित सफलता दंगल को 2000 करोड़ क्लब तक ले गई।

आरआरआर और बाहुबली भी पीछे
एसएस राजामौली की बाहुबली 2 और आरआरआर को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है। 'बाहुबली 2' ने जहां करीब 1700 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा छुआ, वहीं ऑस्कर तक पहुंची आरआरआर भी 1200 करोड़ के पार गई। बावजूद इसके, ये दोनों फिल्में दंगल के रिकॉर्ड को छू नहीं पाईं।

1000 करोड़ क्लब में नई एंट्री
हाल के वर्षों में कई फिल्मों ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री की है। इनमें केजीएफ चैप्टर 2, पुष्पा 2, जवान, पठान और कल्कि 2898 AD जैसी फिल्में शामिल हैं। हाल ही में रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर भी इस खास क्लब का हिस्सा बन चुकी है। हालांकि, इनमें से सिर्फ कुछ ही फिल्में बॉलीवुड से हैं, जबकि ज्यादातर पैन-इंडिया प्रोजेक्ट्स हैं।

क्यों खास है दंगल का रिकॉर्ड?
आज जब हर साल बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, तब भी दंगल का रिकॉर्ड कायम रहना यह साबित करता है कि सिर्फ भव्यता नहीं, बल्कि मजबूत कहानी और भावनात्मक जुड़ाव ही किसी फिल्म को अमर बनाता है। आने वाले समय में भले ही नए रिकॉर्ड बनें, लेकिन दंगल भारतीय सिनेमा के इतिहास में हमेशा नंबर वन ब्लॉकबस्टर के रूप में याद की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें