अभी तक बॉलीवुड में कई बायोपिक बनी हैं जो सफल भी रही हैं लेकिन आमिर खान की बायोपिक 'दंगल' ने जो बेंचमार्क सेट किया शायद वो कोई और फिल्म ना तोड़ पाए। फिल्म में आमिर ने असल जिंदगी के पहलवान महावीर फोगाट का किरदार निभाया है जो अपनी बेटियों को पहलवान बनाता है।
फिल्म के जरिए तमाम उन तकलीफों को दिखाया गया है जिनका सामना महावीर ने किया। फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसे ना सिर्फ आमिर की अब तक की सबसे उम्दा परफॉर्मेंस वाली फिल्म माना जा रहा है बल्कि समीक्षकों ने भी इस फिल्म को सिर आंखों पर बैठाया है।
बुधवार की शाम इस फिल्म का मुंबई और दिल्ली में स्पेशल प्रिमियर शो हुआ। इस शो के बाद आई समीक्षाओं के अनुसार यह फिल्म आमिर खान की सबसे बेहतर फिल्म है। दंगल कमाई के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
जरुर देखें आमिर का ये 'दंगल'
- फोटो : bollywood hungama
तमाम समीक्षकों और अखबारों ने आमिर के इस 'दंगल' की सराहना की है और बताया है कि दर्शकों को ये फिल्म जरुर देखनी चाहिए।
हिंदुस्तान टाइम्स की समीक्षा के अनुसार, 'दंगल' में आमिर ने अब तक की सबसे उम्दा परफॉर्मेंस दी है। उसने इस फिल्म को साढे चार स्टार दिए हैं।
वहीं इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, अगर आमिर नहीं होते तो 'दंगल' कभी बन ही नहीं पाती यानि आमिर की ये फिल्म हर लिहाज से गोल्ड मेडल की हकदार है और लोगों को ये देखनी चाहिए। इसे इंडियन एक्सप्रेस ने तीन स्टार दिए हैं।
जानिए क्या खास है आमिर के 'दंगल' में
दंगल फिल्म के टीजर का एक दृश्य
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, 'दंगल' ना सिर्फ मनोरंजन से भरपूर है बल्कि काफी प्रेरणादायक है। टाइम्स ने इस फिल्म को साढ़े चार स्टार दिए हैं। समीक्षक के अनुसार फिल्म बेहद कसी है और आप एक मिनट के लिए भी बोर नहीं होते।
बता दें कि फिल्म में आमिर के अलावा साक्षी तंवर है जो आमिर की बीवी का किरदार निभा रही हैं जबकि सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख ने उनकी फोगाट की बेटियों - गीता और बबीता फोगाट का किरदार निभाया है। सभी की परफॉर्मेंस जबरदस्त बताई जा रही है।