फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के बॉक्स ऑफिस पर 'दंगल' ने 'गार्जियन्स ऑफ दी गैलेक्सी वॉल्यूम 2' को भी पछाड़ा

Tue, 16 May 2017 12:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
दंगल
विज्ञापन
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' चीन के बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई करने पर लगी हुई है फिल्म की रिलीज को एक हफ्ता हो गया है लेकिन इसकी कमाई थमने का नाम नहीं ले ही है। दूसरा हफ्ता शुरू होते ही इस फिल्म ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर अमेरिकी फिल्म 'गार्जियन्स ऑफ दी गैलेक्सी वॉल्यूम 2' का स्थान ले लिया है। 
विज्ञापन


रिलीज के महज 11 दिनों में इस फिल्म ने चीन में 417.48 करोड़ का कारोबार कर लिया है। बहुत जल्द ये फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। रिलीज के केवल नौ दिनों के अंदर ही फिल्म ने 301.50 करोड़ कमा लिए हैं। चीन में फिल्म हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों से भी आगे है। इसने 'गार्जियन्स ऑफ दी गैलेक्सी वॉल्यूम 2' को भी बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दिया है।
  #Dangal - CHINA - Week 2 [updated]
Fri: $ 6.40 mn
Sat: $ 13.97 mn
Sun: $ 12.72 mn
Mon: $ 4.86 mn
11-day total: $ 65.13 million [₹ 417.48 cr] — taran adarsh (@taran_adarsh) May 16, 2017

आमिर खान को चीन में काफी पसंद किया जाता है। साल 2009 में आई उनकी फिल्म 'थ्री इडियट्स' ने चीन में ताबड़तोड़ कमाई की शुरुआत की थी। इसके बाद 2014 में आई 'पीके' को भी चीन में खूब प्यार मिला। 'दंगल' ने भी अपने तीन दिनों में ही 100 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें