फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म के लिए आमिर ने मांगी इतनी फीस, सल्लू- शाहरुख के भी उडे़ होश

Fri, 02 Jun 2017 12:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
आमिर खान
विज्ञापन
आमिर खान बॉलीवुड के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शुमार हैं। हालांकि अब एक्टर्स ने अपना मेहनताना एक तय सीमा की बजाय फिल्मों के प्रॉफिट से लेना शुरू कर दिया है। आमिर भी अपनी अगली फिल्म के लिए कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए आमिर जो फीस ले रहे हैं वो जानकर आप चौंक जाएंगे।
विज्ञापन


आमिर इस फिल्म के लिए प्रॉफिट का 70 प्रतिशत हिस्सा ले रहे हैं। बचा 30 प्रतिशत का हिस्सा आदित्य चोपड़ा के हिस्से आएगा जो फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। ये काफी चौंकाने वाली बात है क्योंकि कोई भी प्रोड्यूसर इतना शेयर देने के लिए राजी नहीं होता है। शाहरुख, अक्षय और सलमान सभी फिल्मों के प्रॉफिट का हिस्सा लेते हैं लेकिन किसी को भी अभी तक 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं मिल है। अगर इस संदर्भ में आमिर की 'दंगल' ही देखी जाए तो उसने चीन में 1000 करोड़ कमा लिए हैं तो इस लिहाज से आमिर के हिस्से 700 करोड़ और प्रोड्यूसर के हिस्से केवल 300 करोड़ आते।

आमिर की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन करती हैं। 'दंगल' 1700 करोड़ कमाई के साथ अब तक की सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म बन गई है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को लेकर भी फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें