आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। नौवें दिन फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 464.92 करोड़ पहुंच गया है। वहीं डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 239.01 की कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म की ओवरसीज कमाई 131.02 करोड़ है। ओवरसीज और ग्रॉस कमाई को जोड़ दिया जाए तो कमाई का आंकड़ा 464.92 करोड़ है जो बहुत ही शानदार है।
बता दें कि ‘दंगल’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 29.78 करोड़, दूसरे दिन 34.82 करोड़, तीसरे दिन 42.41 करोड़, चौथे दिन सोमवार को 25.69 करोड़, पांचवे दिन 23.09 करोड़, छठे दिन 21.46 करोड़, सातवें दिन 20.29 करोड़, आठवें दिन 18.59 करोड़ और नौवें दिन 22.72 करोड़ की कमाई की है।