डेजी शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर मंगलवार देर तक दो पोस्ट शेयर की। एक पोस्ट में उनकी बिल्डिंग में हुए भयानक हादसे का वीडियो है। दूसरे वीडियो में वह बताती हैं कि यह भयानक हादसा क्यों हुआ। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई वीडियो में वह गुस्से में लाल नजर आती हैं। जानिए, डेजी शाह की बिल्डिंग में क्या हुआ? और वह क्यों चुनाव प्रचार करने वालों लोगों पर भड़क रही हैं।
डेजी शाह की पास वाले फ्लैट में लगी आग
डेजी शाह ने पहला जो वीडियो पोस्ट किया, उसमें दिखाया कि उनकी बिल्डिंग के एक फ्लैट पर आग लगी है। यह फ्लैट डेजी शाह के फ्लैट के बाद ही था। डेजी बिल्डिंग से नीचे उतरकर वीडियो बना रही थीं। इसमें वह काफी घबराई हुई दिखीं।
डेजी शाह ने बीजेपी का चुनाव प्रचार कर रहे लोगों को लताड़ा
आगे डेजी शाह ने एक वीडियो और पोस्ट किया, जिसमें वह पूरी घटना का जिक्र करती हैं। वह बताती हैं कि बीजेपी पार्टी का प्रचार करने वाले कुछ लोग आए थे। जिन्होंने उनकी बिल्डिंग के नीचे पटाखे जलाए थे। एक पटाखा, डेजी शाह के पास वाले फ्लैट में गया और वहां आग लग गई। उस फ्लैट पर बहुत नुकसान हुआ है। इस बात को लेकर डेजी शाह ने चुनाव प्रचार करने वाले लोगों को सोशल मीडिया पर खूब सुनाया। वह पोस्ट में यह भी कहती हैं, ‘कई लोग कहेंगे कि किसी पार्टी का नाम क्यों लिया, मेरे कमेंट सेक्शन में भी अंधभक्त बहुत आ जाएंगे। लेकिन मेरे साथ यह गेम मत खेलना।’ डेजी शाह को सोशल मीडिया पर कई यूजर्स, फैंस ने इस पूरे मामले पर सपोर्ट भी किया।
ये खबर भी पढ़ें: Daisy Shah: खुद के टॉक्सिक रिलेशनशिप पर डेजी शाह ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- ‘वो मुझपर गुस्सा होता था’
डेजी शाह का अपकमिंग प्रोजेक्ट क्या है?
डेजी शाह हिंदी के अलावा साउथ की फिल्मों में भी अभिनय करती हैं। उनकी आखिरी हिंदी फिल्म ‘मिस्ट्री ऑफ द टैटू’ थी। इस साल उनकी एक फिल्म ‘बिहू अटैक’ आएगी। इस फिल्म की शूटिंग चल रही है।