फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतू कपूर ने बताया पोती राहा के साथ कैसे करती हैं एंजॉय? दादी को पेडिक्योर के पैसे देती हैं रणबीर की लाडली

Fri, 08 May 2026 07:16 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Neetu Kapoor: नीतू कपूर अपनी पोती राहा के काफी करीब हैं। अब एक्ट्रेस ने राहा के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर बात की है। साथ ही उन्होंने बताया कि पोती के साथ किस तरह का गेम खेलती हैं…
विज्ञापन
आलिया-रणबीर-राहा और नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘दादी की शादी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हासिल हो रही हैं। इस बीच नीतू कपूर ने अपनी पोती और रणबीर-आलिया की बेटी राहा को लेकर बात की। नीतू ने राहा के घर पर खेले जाने वाले पसंदीदा खेलों में से एक के बारे में बताया और खुलासा किया कि कैसे राहा सुबह के समय को मिनी सैलून सेशन में बदलना पसंद करती है।

नीतू कपूर का मेकअप करती है राहा

विज्ञापन

सोहा अली खान के साथ एक पॉडकास्ट में नीतू कपूर ने अपनी पोती राहा के साथ अपने मजबूत रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वह हर सुबह आती और कहती, 'दीदा दीदा, चलो पेडिक्योर करते हैं।'

तो मैं उसके लिए गरमा गरम पानी लाती, हम दोनों अपने पैर उसमें डालते और फिर मैं कहती, 'तुम्हें पता है इसमें पैसे लगते हैं, क्या तुम्हारे पास पैसे हैं?' और फिर वह कहती, 'हां, मेरे पास पैसे हैं,' और फिर वह मुझे नकली पैसे देती है। यह बहुत प्यारा लगता है। फिर मैं उसे अपने ड्रेसिंग रूम में ले जाती हूं, फिर वह मेरे बालों में रोलर्स लगाती है और मेरा मेकअप करती है। लेकिन यह ड्रेस-अप गेम है और हम यह गेम खेलते हैं।

विज्ञापन

रणबीर कपूर, राहा और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

2022 में हुआ राहा का जन्म
राहा अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी हैं। कपल ने 2022 में अपनी बेटी का स्वागत किया और एक साल बाद, उन्होंने राहा का चेहरा रिवील किया था। राहा अक्सर रणबीर-आलिया के साथ एयरपोर्ट या बाकी जगहों पर नजर आती है। इस दौरान वो पैपराजी के साथ मासूम इंटरैक्शन करती भी नजर आती हैं। 

विज्ञापन

दादी की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
‘दादी की शादी’ में नजर आई हैं नीतू कपूर
नीतू कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘दादी की शादी’ आज 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म से नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। फिल्म में कपिल शर्मा, सादिया खतीब और आर सरथकुमार सहित कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। फिल्म का निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें