फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी बार पिता बनने की खुशखबरी के बीच नजर आए रणवीर सिंह, फैंस ने दी बधाई; वायरल हो गया एक्टर का रिएक्शन

Tue, 21 Apr 2026 09:42 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Singh First Glimpse: रणवीर सिंह जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। इस गुड न्यूज के सामने आने के बाद अभिनेता पहली बार फैंस के बीच पहुंचे। इस दौरान जब फैंस ने उन्हें बधाई दी, तो जानिए कैसा था एक्टर का रिएक्शन…
विज्ञापन
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों दोहरी खुशी का आनंद ले रहे हैं। एक ओर जहां उनकी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। वहीं दूसरी ओर उनके घर में फिर किलकारी गूंजने वाली है और रणवीर दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। हाल ही में दीपिका-रणवीर ने इस गुड न्यूज को फैंस के साथ साझा किया। इस बीच अभिनेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें देखकर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। इन बधाइयों पर अब रणवीर सिंह का रिएक्शन वायरल है।

रणवीर ने फैंस का किया अभिवादन

विज्ञापन

रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है। जहां रणवीर मुंबई में स्पॉट किए गए। इस दौरान रणवीर ब्लू कलर की जींस और रेड कलर की टी-शर्ट में नजर आए। ये रणवीर के ही प्रोटीन ब्रांड के लोगो वाली टी-शर्ट थी। भारी सुरक्षा के बीच रणवीर जैसे ही एक बिल्डिंग से निकलते हुए सामने आते हैं, प्रशंसकों की भीड़ उन्हें देखकर उत्साहित हो जाती है।

रणवीर वहां मौजूद प्रशंसकों और पैपराजी का हाथ हिलाकर अभिवादन भी करते हैं। इस दौरान जैसे ही अभिनेता अपनी कार में बैठने लगते हैं फैंस ने चिल्लाकर कहा, ‘बाबा, बाबा। बधाई हो, बधाई हो।’ ये सुनते ही रणवीर मुस्कुराने लगे और उन्होंने सभी को हाथ हिलाकर शुक्रिया किया। एक्टर ने एक प्रशंसक से हाथ भी मिलाया, क्योंकि सभी उन्हें इस खुशखबरी पर बधाई दे रहे थे।
विज्ञापन



दीपिका ने की दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में रणवीर-दीपिका ने शेयर की गुड न्यूज
रणवीर और दीपिका ने इसी रविवार को फैंस के साथ दूसरी बार पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज साझा की थी। दीपिका ने अपनी बेटी दुआ की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए है और उस पर दो गुलाबी लाइनें दिख रही हैं। इससे पता चलता है कि दीपिका का टेस्ट पॉजिटिव आया है।

उन्होंने रणवीर के साथ एक संयुक्त पोस्ट में यह तस्वीर शेयर की और कैप्शन में दो 'बुरी नजर' वाले इमोजी लगाए। दीपिका और रणवीर ने 2018 में इटली में अपने करीबियों की मौजूदगी में शादी की थी। साल 2024 में कपल ने बेटी दुआ का स्वागत किया। अब पेरेंट्स अपने दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

दीपिका की पाइपलाइन में हैं कई फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका की पाइपलाइन में हैं कई बड़ी फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह आखिरी बार ‘धुरंधर 2’ में नजर आए हैं। इसके बाद अब रणवीर की पाइपलाइन में हंसल मेहता की फिल्म ‘प्रलय’ है।

वहीं दीपिका शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वो अल्लू अर्जुन और एटली की मच अवेटेड फिल्म ‘राका’ में भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा दीपिका के साथ हाल ही में निर्देशक पुनीत मल्होत्रा ने भी एक तस्वीर साझा की है। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि एक्ट्रेस पुनीत की अगली फिल्म में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें