फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: डब्बू रतनानी ने शाहरुख को लेकर किया खुलासा, साझा किया दिलचस्प किस्सा

Tue, 27 Jun 2023 12:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

डब्बू रतनानी का कहना है कि वह जानते थे कि शाहरुख दिल्ली से एक्टर बनने आए थे। वह सुपरस्टार को उनके डेब्यू से पहले से ही जानते थे, क्योंकि उनका एक कॉमन दोस्त था। 
विज्ञापन
डब्बू रतनानी-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेलिब्रिटी पोर्टफोलियो फोटोग्राफर डब्बू रतनानी हाल ही में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बारे में बात करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने एक्टर के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। साथ ही उन्हें लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। डब्बू का कहना है कि वह शाहरुख खान को उनके इंडस्ट्री में डेब्यू करने से पहले से जानते थे।

विज्ञापन


शाहरुख को डेब्यू से पहले से जानते थे
डब्बू रतनानी का कहना है कि वह जानते थे कि शाहरुख दिल्ली से एक्टर बनने आए थे। वह सुपरस्टार को उनके डेब्यू से पहले से ही जानते थे, क्योंकि उनका एक कॉमन दोस्त था। फोटोग्राफर ने इस दौरान शाहरुख खान के एक आउटडोर शूट का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कार के बोनट पर पोज दिया था। डब्बू ने कहा, 'जब वह शाहरुख से पहली बार मिले थे, तभी से उन्हें अहसास हो गया था कि वह इंडस्ट्री में एक बड़े स्टार बनने वाले हैं।
Nitin Mukesh: लता मंगेशकर के बेहद करीब थे नितिन मुकेश, दीदी के वजह से मिला था पहली बार गाने का मौका
विज्ञापन


फोटोग्राफर ने साझा किया किस्सा
डब्बू रतनानी का कहना है कि शाहरुख खान की इंटेलीजेंस और उनके बात करने के अंदाज से आप उनके व्यक्तित्व का अंदाजा लगा सकते हैं। डब्बू रतनानी ने एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि एक बार उन्होंने शाहरुख खान से सूट पहनकर झील में जाने को कहा और कहा कि इस तरह जाएं कि पानी कमर तक आए। डब्बू के कहने पर शाहरुख तुरंत झील में जाने को तैयार हो गए, बिना कुछ कहे।
विज्ञापन

R. D Burman: घर में 200 तरह की मिर्ची उगाते थे पंचम दा, 'किंग ऑफ बॉलीवुड म्यूजिक के नाम से हैं मशहूर

इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख
आपको बता दें कि डब्बू एक मशहूर फोटोग्राफर हैं, जिन्होंने ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन जैसे बॉलीवुड सितारों का फोटोशूट किया है। वहीं बात शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की करें तो इन दिनों वह अपनी फिल्म 'जवान' को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा शाहरुख फिल्म 'डंकी' में भी नजर आएंगे। 'पठान' के बाद फैंस एक बार फिर बादशाह को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।
Katrina-Vicky: तो ये है कटरीना और विक्की की खुशहाल शादीशुदा जिंदगी का राज, अभिनेता ने खुद किया खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें