52 साल की उम्र में भी सलमान खान की एनर्जी किसी यंग एक्टर से कम नहीं है।'रेस 3' फिल्म के प्रमोशन के बाद सलमान खान इन दिनों 'दबंग टूर' पर है जहां पर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस उनका साथ दे रही हैं।
सलमान कई साल से 'दबंग टूर' कर रहे हैं और हर बार उनके इस टूर को लोगों का ढेर सारा प्यार मिलता है। 'दबंग' टूर के दौरान सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह जैकलीन के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में सलमान खान 'किक' फिल्म के फेमस गाने 'जुम्मे की रात है' पर जैकलीन के साथ जमकर ठुमके लगा रहे हैं। जिसे देखकर उनके फैंस काफी खुश है। सलमान खान के डांस का यह जबरदस्त वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस गाने में सलमान खान फेवरेट स्टेप कर रहे हैं जिसमें वह जैकलीन की स्कर्ट को उठा रहे हैं। 'किक' फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी जिसमें जैकलीन लीड रोल में थीं। यह फिल्म और 'जुम्मे की रात है' गाना सुपरहिट हुआ था। जल्द ही 'किक' फिल्म का सीक्वेल बनने जा रहा है जिसमें सलमान लीड रोल में हैं।