फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की बंदरों संग ऐसी मस्ती आपने पहले कभी नहीं देखी होगी

Sun, 12 Apr 2015 07:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने हाल ही में सोशल साइट्स पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो बंदरों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


सलमान खान वैसे तो अपनी मस्ती के लिए खूब जाने जाते हैं लेकिन बंदरों के साथ सलमान की ऐसी मस्ती आपने पहले कभी भी नहीं देखी होगी। सलमान अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो अक्सर ट्विटर और ईंस्टाग्राम पर साझा करते रहते हैं।

सलमान द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो किस तरह से बंदरों को बिस्कुट कैच करा रहे हैं और उनकी तरफ बाउल बढ़ाकर उन्हें खिलाने की कोशिश कर रहे हैं। आप भी देखिए सलमान का यह शरारत भरा वीडियो।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सलमान के फैन उनकी फिल्म प्रेम रतन धन पायो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में आपको सलमान खान और सोनम कपूर की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस फिल्म को राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें