फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daaru Wargi song: निकलने लगी है गुरु रंधावा के गुब्बारे की हवा, नहीं दिखा इमरान हाशमी का भी 'स्वैग'

Thu, 20 Dec 2018 07:51 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Daaru Wargi
विज्ञापन
गायक- गुरु रंधावा
विज्ञापन

कलाकार-इमरान हाशमी, श्रेया धन्वतरि
फिल्म- चीट इंडिया

फिल्म की रिलीज करीब हो और पब्लिक में किसी तरह की हाइप न बन रही हो तो फिर टी सीरीज जैसी फिल्म और म्यूजिक प्रोडक्शन कंपनी तरह तरह के गुल खिलाती रही है। इस बार का गुल है गुरु रंधावा का आइटम नंबर फिल्म चीट इंडिया के लिए। फिल्म चीट इंडिया जनवरी के दूसरे हफ्ते रिलीज के लिए तैयार हैं लेकिन महीने भर से कम वक्त के बाद भी फिल्म को लेकर कहीं कोई चर्चा नहीं है।
विज्ञापन

फिल्म का विषय जब दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में विफल रहा तो टी सीरीज ने दांव लगाया है गुरु रंधावा पर। गाना लिखा भी खुद गुरु ने है और कंपोजीशन भी उन्हीं की। मतलब गाने का सारा दारोमदार एक ही कंधे पर रख छोड़ा गया है। गुरु अपने बनाए गानों से धमाल मचाते भी रहे हैं लेकिन पंजाबी पॉप के साथ दिक्कत यही है कि इसके गायक आते तो बड़े शोर शराबे के साथ हैं पर उनकी कामयाबी पानी के बुलबुले जैसी ही अक्सर साबित होती है।

गुरु रंधावा दिखते आकर्षक हैं। परदे पर एक्टिंग भी ठीक ठाक कर लेते हैं। लेकिन, उनके संगीत में पंजाब की वैसी महक नहीं है जैसे दलेर मेहंदी, गुरदास मान या यहां तक जस्सी के गानों में रही है। टी सीरीज ने उनको यो यो हनी सिंह की खाली पड़ी जगह भरने के लिए तैयार किया। लेकिन, इस गुब्बारे की हवा निकलने लगी है। वीडियो निर्देशक नितिन परमार ने गाने के वीडियो में थोड़ा नयापन लाने की कोशिश जरूर की है, लेकिन नयापन गाने में ही न हो तो म्यूजिक वीडियो भी क्या करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें