फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cuttputlli: पुराने अंदाज में दिखे अक्षय कुमार, 'कठपुतली' के गाने रब्बा में रकुल प्रीत सिंह संग किया धांसू डांस

Tue, 30 Aug 2022 01:28 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय  कुमार की अपकमिंग फिल्म 'कठपुतली' का गाना 'रब्बा' रिलीज हो गया है, जिसमें अक्षय और रकुल प्रीत सिंह की एनर्जी ने फैंस का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
रब्बा गाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार इन दिनों बेशक अपनी फ्लॉप हो रही फिल्मों की वजह से चर्चा में हैं लेकिन वह सब कुछ भूलकर अपनी आने वाले फिल्मों में बिजी हो गए हैं। अक्षय की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में 'कठपुतली' का नाम भी शामिल है, जो सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिनेता एक पुलिस अफसर की भूमिका में दिखाई देंगे और उनके साथ रकुल प्रीत सिंह स्क्रीन शेयर करेंगी। वहीं, अब 'कठपुतली' का दूसरा गाना 'रब्बा' रिलीज हो गया है, जो फैंस को फिल्म के लिए अच्छी वाइब्स दे रहा है।

विज्ञापन

गाने में अक्षय और रकुल प्रीत की सिजलिंग केमिस्ट्री
अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत 'कठपुतली' का दूसरा गाना 'रब्बा' फुल ऑन एनर्जी से भरा हुआ है। इस गाने में अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह की केमिस्ट्री के साथ एक शानदार अंदाज भी नजर आ रहा है। दोनों धांसू डांस कर रहे हैं। इस गाने ने फैंस को 'कठपुतली' के लिए एक्साइटेड कर दिया है। अक्षय कुमार काफी लंबे समय के बाद इस जोशीले गाने पर डांस करते हुए डैपर अवतार में नजर आ रहे हैं। रकुल ने रेड ड्रेस में अपने धमाकेदार मूव्स से स्टेज पर आग लगा दी। इस गाने का निर्देशन अहमद खान ने किया है। 

क्या है फिल्म की कहानी
अक्षय कुमार फिल्म 'कठपुतली' से फैंस के लिए सस्पेंस और थ्रिलर से भरी कहानी लेकर आने वाले हैं, जिसमें वह पुलिस अफसर की भूमिका में हैं। 'कठपुतली' की कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी की है, जो एक ऐसे सीरियल किलर की खोज कर रहा है जो हर कत्ल के बाद बॉडी को सार्वजनिक जगहों पर छोड़ देता है। यहां तक कि बॉडी पुलिस को ढूंढनी नहीं पड़ती बल्कि किसी न किसी जरिए से खुद ही पुलिस के पास पहुंच जाती है।  
विज्ञापन

इस दिन होगी रिलीज
अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह की इस फिल्म का निर्देशन रंजीत एम तिवारी द्वारा किया गया है और इस फिल्म की शूटिंग हिमाचल में कसौली जिले में हुई थी। 'कठपुतली' को 2 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा। दावा किया जा रहा है कि अक्षय की फिल्म 'कठपुतली' के लिए मेकर्स ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ 125 करोड़ की डील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें