हाल ही में बॉलीवुड सिंगर तुलसी कुमार को बेटे शिवाय रल्हान के साथ स्पॉट किया गया। ऐसा पहली बार है जब तुलसी को उनके बेटे के साथ स्पॉट किया गया है। उन्होंने 24 दिसंबर 2017 को बेटे को जन्म दिया था जिसके बाद उनकी कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
tulsi kumar
तस्वीरों में तुलसी और उनके बेटे दोनों बेहद क्यूट अंदाज में नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों की ये क्यूट तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इस दौरान तुलसी स्ट्रिपड ड्रेस में बेहद खुबसूरत और बिंदास नजर आ रही हैं। वहीं उनके बेटे ने नेवी ब्लू जंपसूट पहना हुआ है।
विज्ञापन
3 of 4
tulsi kumar
क्या आपको पता है कि तुलसी कुमार के पति कौन है। आइए आपको बताते हैं। तुलसी के पति हितेश जयपुर के एक बड़े बिजनेसमैन हैं। उनका यहां गारमेंट्स और फर्नीचर एक्सपोर्ट का बिजनेस है। हितेश और तुलसी की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की शादी में हुई थी जिसके बाद दोनों ने 2014 में शादी कर ली थी।
पिता गुलशन कुमार की मौत के बाद तुलसी के भाई भूषण कुमार ने T-Series कंपनी की कमान संभाली। वहीं तुलसी ने सिंगिंग में अपना करियर बनाया। आज वो कई हिंदी फिल्मों और एल्बम में गाना गाती हैं।