सीरीज में होंगे दस एपिसोड
बता दें कि यह एक ड्रामा सीरीज होगी। इसके दस एपिसोड होंगे। यह सीरीज दरअसल दो कोचिंग संस्थानों पर आधारित है। इस सीरीज में दिखाया जाएगा कि दो कोचिंग संस्थानों की आपसी लड़ाई का प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं पर क्या असर पड़ता है! ऐसे युवा छात्रों का समूह जिन आंखों में सपने हैं और साथ ही परिवार और अपनी उम्मीदें हैं। यह एक काल्पनिक कहानी पर आधारित सीरीज है।
दिखेगा अनु कपूर का अलग अंदाज
अपनी इस आगामी सीरीज की घोषणा करते हुए अमेजन प्राइम वीडियो की इंडिया ओरिजिनल्स की प्रमुख अपर्णा पुरोहित ने कहा कि 'क्रैश कोर्स' दरअसल एक खट्टी-मीठी कहानी है। यह अलग-अलग पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले तमाम आम लोगों की कहानी है। उन्होंने कहा कि हम में से हर कोई अपनी जिंदगी में कभी न कभी एक स्टूडेंट रहा है। 'क्रैश कोर्स' दर्शकों को उनकी स्टूडेंट लाइफ की याद दिलाएगी। मनीष हरिप्रसाद इस सीरीज के क्रिएटर हैं। अनु कपूर इस सीरीज में बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगे।
छात्रों का संघर्ष दिखाया जाएगा
क्रैश कोर्स प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूटेंड की कहानी है, जो अपने दम पर जीने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वह दोस्तों से बातचीत करते हैं। प्यार की तलाश में निकलते हैं और बड़ा होना उनकी मजबूरी है।