बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वो अक्सर मजेदार पोस्ट साझा करते हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आते हैं। बता दें कि 28 अप्रैल 2021 से शाम 4 बजे से कोरोना वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इस चरण में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। अब इस पोस्ट के जरिए उन्होंने मजेदार तरीके से वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन का प्रमोशन किया है।
बता दें कि कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अब तक कोरोना वैक्सीन लगवा ली है। वहीं वैक्सीनेशन को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स अपने तरीके से इसका प्रमोशन भी कर रहे हैं। सेलेब्स वैक्सीन लगवाते समय अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं ताकी आम जनता के मन से वैक्सीन को लेकर चल रही सारी दुविधा दूर हो जाए। अब तक माधुरी दीक्षित ,हेमा मालिनी, जॉनी लीवर, परेश रावल, कमल हासन, नागार्जुन जैसे कई सेलेब्स ने वैक्सीन लगवा ली है।
वहीं जब सरकार ने 18 साल से ऊपर वालों के लिए भी वैक्सीनेशन को मंजूरी दे दी है तो कार्तिक आर्यन ने इसको लेकर मजेदार पोस्ट साझा किया है। कार्तिक ने लिखा, 'जब आप 45 वर्ष से अधिक के हैं, लेकिन आपको 1 मई तक का इंतजार करना पड़ रहा है क्योंकि आपकी पत्नी ने पूरे मोहल्ले को बता रखा है कि आपकी आयु 41 वर्ष है। कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो रहा हैट।
इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो मूंछ में नजर आ रहें हैं। तस्वीर देखकर लग रहा है कि ये फिल्म 'पती पत्नी और वो' के दौरान की है। अब कार्तिक के पोस्ट को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। एक फैन ने कहा कि आप धांसू लग रहे हैं वहीं कई यूजर्स ने उनके मजेदार पोस्ट की तारीफ की।