फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: सलमान खान की बहन अर्पिता खान कोरोना संक्रमित, अभिनेता ने दी जानकारी

Mon, 10 May 2021 07:19 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।  संक्रमण के शिकार होकर लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसकी चपेट में आने से कोई नहीं बच पाया है।
विज्ञापन
सलमान खान, अर्पिता खान शर्मा - फोटो : instagram/arpitakhansharma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमण के शिकार होकर लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसकी चपेट में आने से कोई नहीं बच पाया है। आमलोगों से लेकर राजनेता और अभिनेता सभी वायरस के शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन


बीते दिनों के आंकड़ों को देखें तो कई सेलेब्स इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। सिलसिला थमने की बजाय लगातार जारी ही है। अब अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने कंफर्म किया है। अर्पिता ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। हालांकि अब वह ठीक हो चुकी हैं।

सलमान खान ने अपनी बहन की कोरोना होने की जानकारी देते हुए बताया कि वह पहले दूर के लोगों को कोरोना होने की बातें सुना करते थे और पिछले साल उनके दो ड्राइवर को भी कोरोना हो गया था। सलमान ने आगे कहा कि मगर कोरोना की दूसरी लहर पहले से भी ज्यादा खतरनाक है और अब कोरोना जैसे हर घर में घुस आया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें