देश में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते सिनेमाघरों के मालिक बड़ा नुकसान झेल रहे हैं। इनकी एसोसिएशन ने केंद्र और राज्य सरकारों से गुजारिश की है कि सिनेमाघरों को 30 जून तक खोल देने की अनुमति दे दी जाए।
मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भरोसा दिलाया है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने और दर्शकों के बचाव के लिए पूरे इंतजाम किए जाएंगे। मल्टीप्लेक्स की चेन चलाने वाली एक कंपनी के मुखिया का कहना है कि देश में सिनेमाघरों के 15 से 30 जून के बीच में फिर से खुलने के आसार दिख रहे हैं।