इस दौरान स्वरा ने यह भी बताया कि उनके बच्चा गोद लेने के फैसले के बाद से ही लोग उनसे अजीब तरह के सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोग उनसे पूछ रहे हैं कि ओह, अब आप शादी नहीं करेंगी या आपसे शादी कौन करेगा। लेकिन मेरे माता- पिता, भाई, भाभी और करीबी दोस्त मेरे इस फैसले का सम्मान और सपोर्ट करते है, जो मेरे लिए काफी है।
इससे पहले रवीना टंडन और सुष्मिता सेन ने भी सिंगल होते हुए बच्चों को गोद लिया था। एक्ट्रेस ने कहा कि, मैं जानती हूं कि सिंगल मदर होना एक बड़ा कदम है। दरअसल, बच्चा गोद लेने की खबर सामने आते ही अभिनेत्री की तुलना एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और रवीना टंडन से होने लगी थी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री आखिरी बार रसभरी, भाग बीनी भाग समेत कई ओटीटी सीरीज में में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग मर्डर मिस्ट्री मीमांसा में एक बार फिर जांच अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं।