फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामसूत्रः ये तस्वीरें ही बनती हैं हर बार विवाद की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
इस मामले में ताजा विवाद यह है कि इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने इस फिल्म के निर्देशक रूपेश पॉल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शर्लिन का आरोप है कि उनको इस फिल्म की क्रेडिट से अलग किया जा रहा है। जबकि फिल्म में उनकी मुख्य भूमिका है।
विज्ञापन


क्यों बाहर की गईं शर्लिन

शर्लिन चोपड़ा कामसूत्र के प्रचार-प्रसार से दूर कर दी गईं हैं। शर्लिन के ऊपर आरोप लगा कि उन्होंने बिना निर्देशक की मर्जी के फिल्म की कुछ तस्वीरें सोशल साइट्स में डाल दीं। इसी बात से नाराज होकर उन्हें फिल्म के प्रमोशन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

पहले भी हुईं बाहर

शर्लिन चोपड़ा इस बार प्रमोशन से दूर हुई हैं इसके पहले वह फिल्म से ही बाहर कर दी गईं थीं। फिल्म की करीब 30 फीसदी शूटिंग पूरी होने के बाद ऐसा हुआ था। फिल्म के निर्देशक रूपेश पॉल इस बात से नाराज थे कि उन्होंने फिल्म की कुछ पिक्स लीक कर दी थीं।
विज्ञापन

पर शर्लिन लौट आईं फिल्म में

शर्लिन चोपड़ा ने अपनी इस गलती की माफी रूपेश पॉल से मांग ली। रुपेश के पास भी कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने शर्लिन को माफ कर दिया। इसके बाद शर्लिन की फिल्‍म में दोबारा वापसी हो गई। हालां‌कि बीच-बीच में ऐसे विवाद होते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें