फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है बिकनी से यामी गौतम का कनेक्शन?

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसा आजकल कम होता है कि कोई अभिनेत्री बिकनी पहनने में हिचक दिखाए और फिल्म इसलिए छोड़ दे कि उसे बिकनी वाले सीन देने होंगे। लेकिन यमी गौतम ने ऐसा ही किया है।
विज्ञापन


‘विकी डोनर’ की इस हसीना के लाखों दीवाने हैं, लेकिन वे यमी को बिकनी में नहीं देख पाएंगे क्योंकि यह सुंदरी पर्दे पर खुद को ऐसे देखना नहीं चाहती। निर्देशक बासु चटर्जी की ‘शौकीन’ की रीमेक में यमी ने इसी कारण से काम करने से इंकार कर दिया है।

आ गई नई अभिनेत्री

यमी की जगह अब निर्माता-निर्देशक ने लीजा हेडन को लिया है, जिनमें बिकनी को लेकर कोई झिझक नहीं है। सूत्रों का दावा है कि यमी का इस फिल्म में आना तय था, मगर बिकनी वाले दृश्य की बात आते ही वह पीछे हट गईं। लेकिन इससे यमी को एक नुकसान यह हुई है कि उन्होंने अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार के संग काम करने का मौका खो दिया है।

वैसे यमी के नजदीकी सूत्र कुछ और ही कहानी बता रहे हैं। उनका कहना है कि शुरुआत में यमी को कहा गया था कि फिल्म में उन्हें स्विम सूट पहनना होगा, जिस पर वह थोड़ी ना-नुकुर के बाद तैयार हो गई थीं। लेकिन जब फिल्म साइन करने की बात आई तो निर्माता ने कहा कि सीन को बदल दिया गया है और अब उन्हें टू-पीस बिकनी पहनना पड़ेगी।

विज्ञापन

अपसेट हो गईं यमी गौतम

यह सुनते ही यमी अपसेट हो गईं और उन्होंने साफ मना कर दिया। यमी के करीबियों के अनुसार उन्हें इस बात का कोई दुख नहीं है कि अक्षय के साथ पर्दे पर आकर उनके चर्चा बटोरने का मौका चला गया है। यमी एक और स्टार अजय देवगन के साथ ‘एक्शन जैक्सन’ में काम कर रही हैं।

उल्लेखय है कि ‘शौकीन’ में सबसे पहले नर्गिस फाखरी को लिया गया था, लेकिन वह डेट्स की समस्या के कारण फिल्म से बाहर हो गईं। तब यमी से निर्माताओं ने बात की थी। अब दर्शक फिल्म में लीजा हेडन को देखेंगे। निर्देशक अभिषेक शर्मा की इस फिल्म में अनुपम खेर, अनु कपूर और पियूष मिश्रा तीन रंगीन मिजाज बूढ़ों के रोल में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें