बॉलीवुड अभिनेता अभी अपनी आने वाली फिल्म 'ओह माइ गोड' के प्रमोशन में लगे हुए ही थे कि इन्हें एक और बड़ी खुश-खबरी मिली।
जी हां, अक्षय कुमार की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। अक्षय कुमार ने अपनी बेटी के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी नन्ही परी अपनी मां और नानी से बहुत मिलती-जुलती है।
गौरतलब है कि, अक्षय कुमार का एक 10 साल का बेटा है आरव। ये नन्ही एंजेल अक्षय और ट्विंकल की दूसरी संतान है। अक्षय अपनी बेटी के आने पर बेहद खुश हैं।
अक्षय कुमार की बेटी उनके जीवन में खुशियां लेकर आई है। हमारे साथ आप भी अक्षय कुमार को एंजेल के आने की खुशी में बधाईयां दें।