बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार से अहम अपील की थी। उन्होंने कहा था कि हम सब चाहते हैं कि भारत विकसित देश के साथ-साथ अमीर देश बने। हम चाहते हैं कि हर परिवार अमीर परिवार बने। इसके लिए बहुत सारे कदम उठाने की जरूरत है। मेरी केंद्र सरकार से अपील है, पीएम से अपील है कि हमारी करेंसी पर गांधी जी की तस्वीर के साथ लक्ष्मी-गणेश जी की तस्वीर भी होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: 'राम सेतु' या 'थैंक गॉड', किसने दी किसको मात, किसे मिला जनता का साथ? जानें यहां
उन्होंने आगे कहा कि ऐसा करने से पूरे देश को उनका आशीर्वाद मिलेगा। लक्ष्मी जी को समृद्धि की देवी माना गया है और गणेश जी सभी विघ्न को दूर करते हैं, इसलिए उन दोनों की तस्वीर नोटों पर लगनी चाहिए। इतना ही नहीं अरविंद केजरीवाल ने इंडोनेशिया का उदाहरण देते हुए कहा, वह एक मुस्लिम देश है। वहां की 85 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम हैं और हिंदूओं की संख्या मात्र 2 फीसदी है। इसके बावजूद उन्होंने अपने नोट के ऊपर गणेश जी की फोटो छापी है तो मैं समझता हूं कि यह बहुत महत्वपूर्ण कदम है।
यह भी पढ़ें: सरोगेसी मामले में नयनतारा-विग्नेश को मिली क्लीन चिट, सरकार ने अस्पताल पर लगाए आरोप