दिल्ली में एक फोटोग्राफर से मारपीट और उसका कैमरा छीनकर फैंकने के मामले में नया मोड़ आ गया है। अर्जुन रामपाल के कहा है कि उन्होंने किसी के साथ मारपीट नहीं की है और ये खबर झूठी हैं।
एएनआई को दिए इंटरव्यू में अर्जुन रामपाल ने कहा, ' जब मैं सोकर उठा तो देखा कि मेरा फोन इस तरह के मैसेजेसे भरा हुआ है कि मैंने एक फैन के साथ मारपीट की। आखिर लोग इस तरह की खबरें कहां से बनाते हैं ? मैंने किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की और ना ही बुरा बर्ताव किया है।'
Woke up to be flooded by messages of assaulting a fan? Where do people make this news up from? Not assaulted anyone: Arjun Rampal (File Pic) pic.twitter.com/PUfNjZiD7A
— ANI (@ANI_news) April 9, 2017