फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए पचड़े में फंसे सलमान खान

Fri, 18 Oct 2013 08:25 AM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बिग बॉस- 7 के निर्माता और एंकर सलमान खान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शिकायत करने वाले ने कहा है कि सलमान और रियल्टी शो निर्माता ने एक धर्म विशेष का अपमान कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

हेमंत पाटिल नाम के इस शख्स की शिकायत पर बांद्रा की मजिस्ट्रेट अदालत में 29 अक्टूबर को सुनवाई होगी।

पाटिल ने दावा किया कि शो के भागीदारों को देवदूतों और दानवों के दो दलों में बांट दिया गया। दानवों के हाथ में त्रिशूल थे। जबकि त्रिशूल भगवान शिव का अस्त्र है।

देवताओं के हाथों में त्रिशूल हिंदुओं को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। इसके अलावा त्रिशूल से हड्डियां बंधी थीं। यह भी आपत्तिजनक है।

पाटिल का कहना है कि पुलिस को शिकायत दर्ज कर आईपीसी की धारा 295 के तहत (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का) मामले की जांच करनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें