लेक्चरर ने दर्ज कराई शिकायत
पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि जयपुर जिले के एक लेक्चरर देबिप्रसाद दास ने शॉर्ट फिल्म में भगवान जगन्नाथ और देवी नारायणी को "खराब रोशनी" में चित्रित करके ओडिशा के लोगों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। देबिप्रसाद दास ने 'मियां बीवी और बनाना' के निर्माता, निर्देशक और ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार से माफी की भी मांग की है। देबिप्रसाद दास ने 3 सितंबर को जाजपुर रोड पुलिस स्टेशन में सिटीजन पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि फिल्म के संवादों में कथित रूप से देवताओं को गलत तरीके से दिखाया गया है और उनका अपमान किया गया है।
अदालत जाने की कही बात
शिकायत के अनुसार, एक दृश्य में एक मच्छर का नाम जगन्नाथ है, जिसको लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि फिल्म में जगन्नाथ की विधवा नारायणी के द्वारा बोले गए कुछ संवाद असहनीय है, जिन्होंने दुनिया भर में ओडिशा समुदाय की भावनाओं को आघात पहुंचाया है। किसी को भी हमारे भगवान का अपमान करने का अधिकार नहीं है। दास ने कहा कि वह इस घटना में पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं और यदि आवश्यक हुआ तो वह फिल्म निर्माताओं के खिलाफ अदालत में मामला लेकर जाएंगे।
2019 में आई थी शॉर्ट फिल्म
बता दें कि नीना श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित 'मियां बीवी और बनाना' 2019 में रिलीज हुई थी। यह एक 20 मिनट की कॉमेडी फिल्म और सैनिटरी नैपकिन पर एक सामाजिक संदेश देती है। शॉर्ट फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर रही है।