फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venugopal Kosuri Death: अभिनेता वेणुगोपाल कोसुरी का निधन, शोक में डूबे फैंस और सितारे

Thu, 24 Sep 2020 12:45 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वेणुगोपाल कोसुरी - फोटो : Twitter: @vegaent
विज्ञापन

साल 2020 सिनेमा जगत के लिए काल साबित हो रहा है। इस साल की शुरुआत से ही कई सितारे इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। इस बीच अब टॉलीवुड अभिनेता वेणुगोपाल कोसुरी के भी निधन की खबर सामने आई है। कॉमेडियन वेणुगोपाल कोसुरी ने कोविड 19 से संक्रमित होने के बाद इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले महीने (अगस्त) वेणुगोपाल को कोरोना संक्रमित होने के बाद हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं बुधवार रात को इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। वेणुगोपाल के निधन के बाद से उनके फैंस के साथ ही साथ सितारे भी सोशल मीडिया पर अपने चहेते सितारे को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पश्चिम गोदावरी जिला, नरसापुरम में जन्मे वेणुगोपाल ने एफसीआई में बतौर मैनेजर काम किया था। वहीं सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने टॉलीवुड का रुख किया। अपनी दमदार कॉमेडी से उन्होंने कई फिल्मों में दर्शकों का दिल जीता। मर्यादा रामन्ना, पिल्ला जमीनदारु, चलो और आमितुमी सहित कई फिल्मों में वेणुगोपाल ने अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें