बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ को लेकर धीरे-धीरे नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही इस फिल्म की रिलीज डेट को बदला गया है। अब फिल्म से जुड़ा नया खुलासा हुआ है। जी हां फिल्म में एक और नए कैरेक्टर की एंट्री हुई है। जिसके जानकर हर कोई हैरान है।
हाल ही में फिल्म हीरोइन परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर नए पोस्टर के साथ नया खुलासा किया है। उनकी पोस्ट के अनुसार ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में लोगों को अपनी कॉमेडी से लोटपोट करने वाली मल्लिका दुआ भी नजर आएंगी। फिल्म के नए पोस्टर में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ मल्लिका दुआ भी नजर आ रही हैं।
पता हो कि मल्लिका दुआ कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' की जज तौर पर नजर आ चुकी हैं। इतनी ही नहीं वह इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' में भी नजर आ चुकी हैं। आपको बता दें ‘नमस्ते इंग्लैंड’ साल 2007 में आई अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल है। इससे पहले परिणीति और अर्जुन फिल्म 'इश्कजादे' में भी एक साथ काम कर चुके हैं। फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ 7 दिसंबर को रिलीज होगी।