कपिल को अपना बेटा मानते थे धर्मेंद्र
कपिल ने कहा, 'धरम पाजी जैसा दिल वाला इंसान दोबारा नहीं मिलेगा। वो राजा की तरह जीते थे। उनके जाने से ऐसा लग रहा है मानो परिवार का कोई अपना चला गया हो।' कपिल ने ये भी याद किया कि जब उन्होंने 2016 में अपना शो 'द कपिल शर्मा शो' शुरू किया था, तब कोई बड़ा सितारा आने को तैयार नहीं था। कपिल ने धर्मेंद्र को फोन किया तो उन्होंने बिना एक भी सवाल पूछे हां कर दी। अपनी व्यस्तता के बावजूद उन्होंने अपनी टीम से कहा, 'ये मेरा बेटा है, इसके लिए डेट निकालो, चाहे कुछ भी हो जाए।' धर्मेंद्र, कपिल के शो के सबसे पहले गेस्ट बने थे।
कपिल का वर्कफ्रंट
कपिल शर्मा जल्द ही फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' में नजर आएंगे। यह फिल्म 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले इसका ट्रेलर रिलीज किया गया, जो कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर दिखा। लोगों को ये ट्रेलर काफी पसंद आया है।
यह भी पढ़ें: रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा, वायरल वीडियो से सच आया सामने..