कपिल ने ये भी लिखा, ''मैंने बहुत सारे ऐसा महाराजा टाइप लोग देखे हैं जो बड़े फख्र से बताते हैं कि हमने शेर का शिकार किया...मैं मिला हूं उनसे। सलमान बहुत लोगों की मदद करता है...अच्छा आदमी है...मुझे नहीं बताया कि उन्होंने ऐसा कुछ किया है या नहीं...लेकिन उनका अच्छा पक्ष भी तो देखिए...घटिया सिस्टम...मुझे अच्छा काम करने दो।''
''और मीडिया से भी आग्रह है...अपना अखबार बेचने के लिए इसे नकारात्मक खबर मत बनाइए...वो अच्छे इंसान हैं और वो जल्द ही बाहर आ जाएंगे। इतने बड़े-बड़े घोटालो हुए...तब तो तुम कुछ नहीं बोले...कितना लेते हो नेगेटिव न्यूज फैलाने के लिए...***** पेड मीडिया।''
''इस खबर के सूत्रों के मुताबिक...तुम ******* बताते क्यों नहीं कि तुम्हारे सूत्र कौन हैं।''
ये सारे ट्वीट कुछ वक्त बाद ही टि्वटर से डिलीट कर दिए गए।
हालांकि बीता साल भी कपिल शर्मा के कम विवादित नहीं रहा था। को-एक्टर सुनील ग्रोवर के साथ उनकी लड़ाई और कलर्स चैनल के साथ उनके मनमुटाव की खबरों ने काफी चर्चे बटोरे थे।
इसके अलावा बीएमसी पर 5 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाना और सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन पर सवाल उठाने का मामला भी खबरों में छाया था।
कपिल पर अक्सर ये भी आरोप लगते रहे हैं कि वो सेट पर आने वाले सितारों को भी लंबा इंतजार कराते हैं। फिलहाल कपिल 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' नाम के शो को होस्ट कर रहे हैं। यह शो सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।