फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharti Singh: बेटे गोला के बाद दोबारा मां बनना चाहती हैं भारती? करीना कपूर के शो में जाहिर की इच्छा

Tue, 04 Apr 2023 01:05 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब हाल ही में, भारती बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के टॉक शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ में पहुंची, जहां उन्होंने दोबारा मां बनने की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन
व्हाट वीमेन वांट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इंडस्ट्री के क्यूट कपल कहे जाते हैं। दोनों ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अक्सर वह अपने बेटे गोला से जुड़ी बातें भी फैंस के साथ साझा करते हैं। फैंस भी गोला के वीडियोज देखना काफी पसंद करते हैं। हाल ही में, भारती ने इच्छा जताया कि वह फिर से मां बनना चाहती हैं।

विज्ञापन

भारती बनना चाहती हैं दोबारा मां

कॉमेडी दुनिया की ‘लाफ्टर क्वीन’ कही जाने वाली भारती सिंह अपने मजेदार सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं। भारती अपनी कॉमिक टाइमिंग से रोते चेहरे पर भी हंसी ले आती है। अब हाल ही में, भारती बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के टॉक शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ में पहुंची, जहां उन्होंने दोबारा मां बनने की इच्छा जाहिर की है। भारती ने इस चैट शो का वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

भारती द्वारा शेयर इस वीडियो में वह दोबारा प्रेग्नेंसी के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। भारती इस वीडियो में कहती है, ‘मैं दोबारा मां बनना चाहती हूं। मैं लाइफ के इस फेज को काफी एंजॉय कर रही हूं। मुझे सच में काफी मजा आ रहा है। मैं अपने बेटे के साथ खूब खेलती हूं और उसके साथ काफी मस्ती भी करती हूं। भारती की इस बात को सुनकर करीना भी हंसने लगती हैं।’ 

Uorfi: उर्फी जावेद को मिला करोल जी का साथ, हॉलीवुड सिंगर ने इंस्टाग्राम पर फॉलो कर बढ़ाई फैंस की धड़कन

विज्ञापन

अपने वजन का उड़ाया मजाक
आगे की बातचीत में भारती अपने वजन को लेकर भी मजाक करती दिखाई देती हैं। वह कहती हैं, ‘मैं शुरू से ही एक मोटी बच्ची रही हूं और मैं ऐसी बच्ची हूं जिसे देख जैसे फिल्मों में कहते हैं ' मेरे करण अर्जुन आएंगे धरती का सीना फाड़के' ठीक उसी तरह मैं भी अपनी मां की कोख फाड़कर इस दुनिया में आई हूं। मैं काफी संघर्षों के बाद इस दुनिया का हिस्सा बनी हूं। भारती के इतना कहते ही करीना उस बात पर जोरों से हंसने लगती हैं।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें