दिलजीत दोसांझ पिछले दिनों अपने 'दिल इलुमिनाटी इंडिया टूर' कॉन्सर्ट को लेकर काफी विवादों में भी रहे। एक कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने कहा कि वे भारत में तब तक कॉन्सर्ट नहीं करेंगे, जब तक भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा नहीं हो जाता है। अब कोल्डप्ले कॉन्सर्ट को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने दिलजीत दोसांझ को सवालों के घेरे में ले लिया है।
अहमदाबाद से वायरल हो रहे वीडियो
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिलजीत दोसांझ से कहा, "अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोल्डप्ले। भारत में लाइव कॉन्सर्ट के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा है।"
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक अन्य ने ट्वीट किया, "नमस्ते, भारत में ऐसे कॉन्सर्ट के लिए बुनियादी ढांचा है, बस आपको बेहतर जानकारी रखने और बेहतर तैयारी करने की आवश्यकता है।"
एक अन्य यूजर ने लिखा भारत के पास अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर है, आपको एक अच्छी टीम हायर करने की जरूरत है।
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिलजीत ने कही ये बात
दिलजीत ने 'दिल-इलुमिनाटी इंडिया टूर' के दौरान जयपुर, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता में अपने शो किए। उन्होंने कॉन्सर्ट के दौरान कहा था कि मैं यहां के अधिकारियों को बताना चाहता हूं कि भारत में लाइव शो के लिए बुनियादी ढांचा नहीं है। यह कई लोगों को काम भी देता है। कृपया इस पर ध्यान दें। मैं अगली बार स्टेडियम के बीच में एक मंच रखना चाहूंगा, ताकि आप सभी को अपने चारों ओर देख सकूं।
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम
अहमदाबाद में हुआ कोल्डप्ले
बीते 18 जनवरी से कोल्डप्ले बैंड ने अपना भारत दौरा शुरू किया था। क्रिस मार्टिन, गाइ बेरीमैन, जॉनी बकलैंड और विल चैंपियन ने मिलकर इस बैंड का मोर्चा भारत में संभाला। अहमदाबाद शो से पहले बैंड ने 25 और 26 जनवरी को तीन और संगीत कार्यक्रमों को मुंबई में आयोजित किया।