पूल पार्टी की तस्वीर
आज इंस्टाग्राम पर 'कॉकटेल 2' की एक खास तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं। तीनों स्टार्स भीगे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ लिखा है 'कॉकटेल 2' और आगे क्लैप बोर्ड बना है। साथ ही लिखा है रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर पिस्ता थीम पूल पार्टी। इस तस्वीर को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद यह इस फिल्म के ही किसी सीन का शूट हो।
इस पूल पार्टी की तस्वीर के अलावा एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में कृति मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के ऊपर लिखा है 'cocktail trio'
कृति का रश्मिका के लिए पोस्ट
हाल ही में कृति ने इंस्टाग्राम पर रश्मिका की फिटनेस की तारीफ की और मजाक में कहा कि रश्मिका हर समय जिम में वर्कआउट करती नजर आती हैं। कॉकटेल 2 में नई कहानी और नए किरदार होंगे। कहानी को अभी गुप्त रखा गया है, लेकिन सेट की तस्वीरों और स्क्रिप्ट की झलकियों ने फैंस में उत्साह बढ़ा दिया है। यह फिल्म 2026 के अंत में रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें:Kareena Saif: करीना कपूर-सैफ अली खान ने बर्थडे गर्ल इनाया को दी जन्मदिन की बधाई, मां सोहा ने भी लुटाया प्यार