फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कॉकटेल 2' का ट्रेलर रिलीज, दिखा नई स्टार कास्ट के साथ पुरानी यादों का तड़का; नेटिजन्स ने दी खास प्रतिक्रिया

Tue, 02 Jun 2026 06:31 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Cocktail 2 Trailer X Review: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जानिए नेटिजेन्स को फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा और इस बारे में उनकी क्या राय है।
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म 'कॉकटेल 2' - फोटो : X
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज फिल्म 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया हैं, जिन्होंने 2012 में आई सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' भी बनाई थी। जानें फिल्म का ट्रेलर नेटिजन्स को कैसा लगा?
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'कॉकटेल 2' - फोटो : X
सोशल मीडिया पर ट्रेलर को लेकर नेटिजन्स की राय
ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच इसे लेकर काफी चर्चा है। एक यूजर ने लिखा कि यह फिल्म आज के जमाने के प्यार और उसके उतार-चढ़ाव को बहुत अच्छे से दिखाती है। वहीं एक और यूजर का कहना था कि किरदारों का उलझा होना और उनकी अनिश्चितता फिल्म को खूबसूरत बनाती है।






फैंस इस बात से बेहद खुश हैं कि म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम ने पुरानी फिल्म का मशहूर गाना 'तुम्ही हो बंधु' इस फिल्म में वापस लाया है। जहां एक तरफ तारीफ हो रही है, वहीं कुछ लोगों को फिल्म की कहानी थोड़ी कमजोर लग रही है।

विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'कॉकटेल 2' - फोटो : X
एक यूजर ने लिखा, 'गाने, लोकेशन और ड्रामा तो बढ़िया हैं, लेकिन कहानी पर अभी भी भरोसा नहीं हो रहा।' तो वहीं कुछ नेटिजेन्स 'कॉकटेल 2' की तुलना पहली फिल्म 'कॉकटेल' से कर रहे हैं।


एक यूजर ने लिखा, 'मसाला फिल्मों के बाद #Cocktail2 ताजी हवा के झोंके की तरह लग रही है. यह एक मज़दार और मनोरंजक फिल्म लग रही है।' तो वहीं कुछ यूजर्स 'तुम्ही हो बंधू' की वापसी से बेहद खुश हैं।

 

4 of 6
फिल्म 'कॉकटेल 2' - फोटो : X
नई स्टार कास्ट 
पिछली फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में थे। लेकिन इस बार इसके सीक्वल में एक बिल्कुल नई स्टार कास्ट देखने को मिली। फिल्म 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य किरदारों में हैं।

शाहिद कपूर और कृति सेनन को इससे पहले फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में पसंद किया गया था। अब फैंस इस जोड़ी को रश्मिका मंदाना के साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा से शादी के बाद रश्मिका की यह पहली रिलीज फिल्म है।
विज्ञापन

5 of 6
कॉकटेल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
'कॉकटेल 2' की कहानी
जहां पहली फिल्म 'कॉकटेल' की कहानी इम्तियाज अली ने लिखी थी, वहीं 'कॉकटेल 2' को तरुण जैन और लव रंजन ने लिखा है। 'कॉकटेल' में शाहिद का नाम 'कुणाल', कृति का 'एली' और रश्मिका का 'दीया' की भूमिका में हैं। कहानी इस बात के इर्द-गिर्द घूमती है कि जब प्यार और दोस्ती आपस में उलझ जाते हैं, तो क्या होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'कॉकटेल 2' - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होही 'कॉकटेल 2'
प्रीतम ने इस फिल्म का संगीत दिया है और गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान और लव रंजन हैं। 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे ठीक एक हफ्ते पहले 12 जून को इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' भी रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें: न्योमिका को रणदीप हुड्डा ने सुनाई बेडटाइम स्टोरी, पिता-बेटी के इस प्यारे पल ने जीता फैंस का दिल; देखें तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें