फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cocktail 2: नई स्टारकास्ट के साथ आएगी 'कॉकटेल 2'? सैफ-दीपिका और डायना की जगह दिखेगी इन कलाकारों की जोड़ी

Wed, 18 Dec 2024 03:28 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

2012 को रिलीज हुई फिल्म कॉकटेल ने खूब धमाल मचाया था। फिल्म में सैफ अली खान, डायना पेंटी और दीपिका पादुकोण की केमेस्ट्री सभी को पसंद आई थी। फिल्म का हर एक गाना दर्शकों की जुबा पर था। अब इस फिल्म का दूसरा भाग बनने जा रहा है। लेकिन इस बार कॉकटेल 2 में स्टारकास्ट नई होगी। 
विज्ञापन
फिल्म कॉकटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म कॉकटेल 2 आने वाली है, जिससे प्रशंसक काफी उत्सुकता है। पहले इसके सीक्वल में सैफ अली खान की जगह कार्तिक आर्यन को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन अब फिल्म की पूरी स्टारकास्ट तैयार है। जानिए कॉकटेल 2 में कौन-कौन नजर आएगा।
विज्ञापन

 

फिल्म का लीड हीरो?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की कॉकटेल के सीक्वल में अब नई कास्ट फाइनल हो गई है। इसमें शाहिद कपूर लीड हीरो के किरदार में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में अब रश्मिका मंदाना और कृति सेनन के होने की बात भी सामने आई है। फिल्म में कृति सेनन दूसरी फीमेल लीड हीरोइन का किरदार निभाती नजर आएंगी।
 

दीपिका पादुकोण-सैफ अली खान-डायना पेंटी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की लीड हीरोइन?
फिल्म के निर्माता दिनेश विजान और निर्देशक होमी अदजानिया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉकटेल के लिए अब रश्मिका मंदाना को नाम लीड हीरोइन के तौर पर फाइनल कर लिया गया है। शाहिद कपूर और रश्मिका पहले 2023 में अनीस बज्मी की डबल-रोल कॉमेडी के लिए साथ आने वाले थे, लेकिन बजट की वजह से यह प्रोजेक्ट वहीं रुक गया।
Thandel: काशी में नागा चैतन्य व साई पल्लवी का अद्भुत संगम, ‘थंडेल’ के भक्तिगीत ‘शिवशक्ति’ का इस दिन कार्यक्रम
 
विज्ञापन

फिल्म की दूसरी लीड हीरोइन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉकटेल 2 के निर्माता एक ऐसी अभिनेत्री के साथ बातचीत कर रहे थे, जो पहले भी मैडॉक फिल्म्स के साथ लगातार सहयोग करती रही हो। कृति ने मैडॉक के साथ लुका छुपी, मिमी, और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में काम किया है। इससे पहले कॉकटेल 2 के लिए सारा अली खान और अनन्या पांडे का नाम सामने आया था। हालांकि, अभी तक कॉकटेल 2 को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें